खुफिया रिपोर्ट है कि बांग्लादेशियों को झारखंड के मदरसों में शरण दी जाती है: नड्डा

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के बोकारो में चुनावी जनसभा में कहा है, "अभी-अभी खुफिया रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य के मदरसों में शरण दी जाती है।" उन्होंने कहा, "झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार उन घुसपैठियों का आधार कार्ड और वोटर आईडी बनवाती है और उनको ज़मीन भी देती है।"