खूबसूरत दिखने के लिए 2018 में शरीर में ₹5 लाख की एक चिप इम्प्लांट करवाने वाली 35 वर्षीय ब्राज़ीलियाई मॉडल जनाइना प्राज़ेरेस ने बताया है कि चिप निकलवाने के 3 साल बाद भी उन्हें अभी तक उसके साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ रहे हैं। जनाइना ने जो 'ब्यूटी चिप' इम्प्लांट करवाई थी उसे प्रेग्नेंसी रोकने के लिए प्रचारित किया जाता है।