खंभे लगाने के 9 साल बाद यूपी के गांव में पहली बार आई बिजली
बाराबंकी (यूपी) के गड़रियनपुरवा गांव में सोमवार को पहली बार बिजली आई। बकौल ग्रामीण, 2017 में गांव में बिजली के खंभे लगाए गए थे लेकिन तार खींचने और कनेक्शन में 9-साल लग गए। सपा सदर विधायक सुरेश यादव के अनुसार, गांव का कुछ हिस्सा वन विभाग के क्षेत्र में आने के कारण विद्युत कनेक्शन का कार्य वर्षों तक अटका रहा।