खामेनेई की तस्वीर जलाकर उससे सिगरेट सुलगाने वाली वायरल लड़की की हुई पहचान
ईरान शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर जलाकर सिगरेट सुलगाने वाली वायरल लड़की की पहचान मोर्टिसिया एडम्स के रूप में हुई है। वह अपने X हैंडल पर मीम आधारित राजनीतिक पोस्ट्स करती रहती हैं व उनके 11,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह फिलहाल कनाडा में रहती हैं और यह तस्वीर इसी देश में रिचमंड हिल की है।