खामनेई के दूसरे बेटे को गुप्त रूप से ईरान का अगला सर्वोच्च नेता चुना गया: रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अयातुल्लाह खामनेई के दूसरे बेटे मुजतबा खामनेई को गुप्त रूप से अपना अगला सर्वोच्च नेता चुन लिया है। वर्तमान में 85 वर्षीय अयातुल्लाह ईरान के सर्वोच्च नेता हैं जो कथित तौर पर बीमार चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असेंबली के 60 सदस्यों ने एक बैठक में अपना अगला सर्वोच्च नेता चुना।