खीरा और कॉन्डम की मदद से सेक्स एजुकेशन देते टीचर का वीडियो हुआ वायरल; छिड़ी बहस
पूर्णिया (बिहार) में एक बायोलॉजी टीचर का वीडियो वायरल है जिसमें वह क्लासरूम में सेक्स एजुकेशन के लिए खीरे और कॉन्डम का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। वीडियो में टीचर छात्रों को कॉन्डम पहनना और उससे यौन संचरित बीमारियां कैसे रुकती हैं, यह समझाते हुए दिख रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने टीचर की आलोचना जबकि कुछ ने तारीफ की है।