खाली पेट क्या खाएं और क्या नहीं? न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर कर दी लिस्ट
न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा के मुताबिक, अनानास-संतरे जैसे खट्टे फल खाली पेट खाने से एसिडिटी हो सकती है। उन्होंने कहा, "खाली पेट ग्रीन टी, चाय-कॉफी न पिएं। मसालेदार भोजन और फलों का जूस भी न लें।" किरण ने आगे कहा, सुबह सबसे पहले गुनगुना जीरा पानी, ताज़े फल, मिक्स सीड्स, वेजीटेबल जूस, भिगोए सूखे मेवे या प्रोटीनयुक्त ब्रेकफास्ट कर सकते हैं।