खाली पेट चाय पीने से पेट में क्यों बनने लगती है गैस?
सर गंगा राम अस्पताल (दिल्ली) की सीनियर डाइटिशियन फरीहा शानम के मुताबिक, खाली पेट चाय पीने से इसमें मौजूद कैफीन पेट में गैस बनाता है। उन्होंने कहा, "ज़्यादा उबालने से चाय ऐसिडिक हो जाती है और उसमें मौजूद तत्व टैनिन पेट फुलाता है और अपच जैसी परेशानी होती है।" बकौल शानम, चाय कम उबालने से उतनी परेशानी नहीं होती है।