खाली मकान में यूपी में लोगों ने बिना अनुमति पढ़ी सामूहिक नमाज़, 12 लोग हुए गिरफ्तार
बरेली (उत्तर प्रदेश) में बिना प्रशासनिक अनुमति के खाली पड़े एक मकान में सामूहिक नमाज़ पढ़ने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि खाली मकान को अस्थाई रूप से मदरसे की तरह इस्तेमाल करके कई हफ्तों से सामूहिक जुमे की नमाज़ अदा किए जाने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई है।