खाली हो रहे हैं ATM और क्या नहीं मिल रहा है पहले जितना कैश? बैंक संघ को मिली चेतावनी
बिज़नेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) ने भारतीय बैंक संघ (IBA) को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में कैश (नकदी) की भारी किल्लत हो रही है। CATMi ने आगाह किया, "अगर स्थिति नहीं सुधरी तो आगामी दिनों में एटीएम सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं और एटीएम खाली हो सकते हैं।"