खेल और खिलाड़ियों की इज़्ज़त करो: कांग्रेस नेता शमा के रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने पर हरभजन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने पर कहा है, "रोहित की फिटनेस को लेकर हुआ विवाद दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक है।" उन्होंने कहा, "खिलाड़ी भी इंसान ही होते हैं...जब क्रिकेट के बारे में ज्ञान नहीं रखने वाले ऐसी बातें बोलते हैं तो दुख होता है। खेल और खिलाड़ियों की इज़्ज़त करिए।"