खेल-खेल में केरल में 1 साल के बच्चे ने निगल लिया पत्थर, गले में फंसा और हो गई मौत
मलप्पुरम (केरल) में 1 वर्ष के बच्चे की कथित तौर पर पत्थर निगलने के बाद मौत हो गई है। बच्चे ने घर के आंगन में खेलते समय छोटा पत्थर निगल लिया था जो उसके गले में फंस गया जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हुई थी। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।