CBSE 12वीं के री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन का पोर्टल खुल गया है। बोर्ड ने X पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी है। CBSE ने कहा कि छात्र स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों का पालन करते हुए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है, पिछले कई दिनों से CBSE का नया ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम लगातार चर्चा में है।