खेल जगत की किन हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कार का हुआ एलान?
भारत सरकार ने खेल जगत की 9 हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कार की घोषणा की है। पूर्व टेनिस प्लेयर विजय अमृतराज को पद्म भूषण मिलेगा। क्रिकेटरों में रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया, पैरा-ऐथलीट प्रवीण कुमार, बलदेव सिंह, भगवानदास रायकवार, के पजानिवेल और व्लादिमीर मेस्टविरिश्विली (मरणोपरांत) को पद्मश्री दिया जाएगा।