खिलाड़ियों में डर बैठा दिया है: मयंक यादव के T20I डेब्यू पर पूर्व पाक क्रिकेटर बासित
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने मयंक यादव के टी20I डेब्यू में बांग्लादेश के खिलाफ उनके प्रदर्शन की तारीफ की है। बासित अली ने कहा कि मयंक ने अपने डेब्यू मैच का पहला ही ओवर मेडन डालकर खिलाड़ियों में डर बैठा दिया है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाज़ मयंक के खिलाफ बैकफुट पर ही खेल रहे थे।