खालिदा ज़िया का भारत से क्या कनेक्शन था, कैसे तीन देशों की नागरिक रहीं?
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया का निधन हो गया। खालिदा का जन्म आज के पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 1945 में हुआ था और तब यह ब्रिटिश भारत का दिनाजपुर ज़िला था। बंटवारे के बाद खालिदा सीमापार (पूर्वी पाकिस्तान) पहुंच गईं और फिर 1971 में बांग्लादेश अस्तित्व में आया। इस तरह से वह तीन देशों की नागरिक रहीं।