खालिस्तानियों की 'नाक में दम करने वाले' सिख की अमेरिका में अचानक हुई मौत; उठ रहे कई सवाल

खुलासा टुडे के संस्थापक-सीईओ सुखी चहल की कैलिफोर्निया (अमेरिका) में संदिग्थ परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह खालिस्तान विरोधी थे और जानकारों के अनुसार, उन्होंने खालिस्तानियों की नाक में दम कर रखा था। सुखी के दोस्त जसपाल सिंह के मुताबिक, उन्हें किसी ने डिनर पर बुलाया और खाना खाकर तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।