खालिस्तानियों के जयशंकर पर हमला करने की कोशिश के बाद भारत ने ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त को किया तलब

केंद्र सरकार ने लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर पर खालिस्तानियों के हमले की कोशिश के बाद भारत में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त को तलब किया है। इससे पहले भारत ने कहा था, "हम अलगाववादियों के छोटे समूह की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा करते हैं...उम्मीद करते हैं कि...ऐसे मामलों में मेज़बान सरकार अपने राजनयिक दायित्वों का पूरी तरह से पालन करेगी।"