inshorts

खिलाड़ियों को छत पर खड़ा कर दो तो वो भी गिर जाए: पाक क्रिकेट टीम को लेकर कामरान अकमल

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल का वीडियो सामने आया है जिसमें वह पाक क्रिकेट टीम का 'मज़ाक' बनाते दिख रहे हैं। वीडियो टीवी शो का है जिसमें अकमल कह रहे हैं, "अगर इस टीम के सभी 15-खिलाड़ियों को छत पर खड़ा कर दें तो वो भी गिर जाएगी...बैलेंस ही नहीं है।"