ओडिशा के सुंदरगढ़ में खेलते समय एक 4 साल के बच्चे का सिर स्टील के मटके में फंस गया जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन मटका नहीं निकला। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, डाक्टरों ने कैंची और कटर से सावधानीपूर्वक मटके को काटकर बच्चे का सिर निकाला।