खुलने से पहले ही ₹92 प्रीमियम पर पहुंचा GNG, कल से इस IPO में लगा सकेंगे पैसे

जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का आईपीओ बुधवार को खुलेगा और निवेशक 25 जुलाई तक इसमें पैसे लगा सकेंगे। आईपीओ के लिए ₹225-237 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कुल ऑफर साइज़ में ₹2 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों का नया निर्गम भी है। Investorgain.com के मुताबिक, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹92 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।