बिहार में गंगा, सोन, गंडक और कोसी नदी पर 12 और पुल बनाए जाएंगे। इन नदियों पर अभी 24 पुल बने हुए हैं और 15 पुलों का निर्माण कार्य जारी है। नए पुलों के बनने से राज्य की अलग-अलग जगहों से पटना पहुंचने में बेहद कम समय लगेगा। वहीं, हर 20 किलोमीटर की दूरी पर 4-लेन सड़क की सुविधा होगी।