पुलिस ने कोयंबटूर (तमिलनाडु) में अपने पालतू कुत्ते को बिजली के एक खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने वाले 42-वर्षीय दिहाड़ी मज़दूर को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, घटना कुछ दिन पहले की है और आरोपी के पड़ोसियों ने उसका वीडियो बनाया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ह्यूमेन एनिमल सोसायटी की सदस्या ने शिकायत दर्ज कराई थी।