भारतीय खगोलशास्त्री दोर्जे एंगचुक ने लद्दाख में 24 घंटे का एक टाइम-लैप्स वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें पृथ्वी के घूमने और दिन से रात होने का चक्र दिख रहा है। उन्होंने X पर लिखा कि इससे पहले कैमरा स्टोरेज, बैटरी, टाइमर व अन्य पहलुओं के चलते उन्हें कई बार असफलता मिली थी। उन्होंने लिखा, "लेकिन आखिरकार, प्रयास सफल रहा।"