नोएडा के बाद बिहार में चलती तीर्थयात्री बस बनी आग का गोला, 50-60 लोगों ने कूदकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने से हुई 9-लोगों की मौत के बाद खगड़िया (बिहार) में नैशनल हाईवे-31 पर शनिवार तड़के एक तीर्थयात्री बस में आग लग गई। बस में 50-60 यात्री सवार थे जो समय रहते कूदकर सुरक्षित बाहर निकल गए। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।