खगोलविदों ने आलू के आकार के ग्रह का पता लगाया, कहा- सभी ग्रह गेंद की तरह नहीं होते

यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) के साथ काम कर रहे खगोलविदों ने आलू के आकार का 'WASP-103b' ग्रह खोजा है जो 'हर्क्युलीस' तारामंडल में पृथ्वी के सोलर सिस्टम से तकरीबन 1800 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। बकौल ईएसए, "सभी ग्रह स्फीयर (गेंद की तरह) नहीं होते...ग्रह और इसके होस्ट तारे के बीच शक्तिशाली ज्वारीय बल के कारण इसका आकार ऐसा हुआ।"