inshorts

खगोलविदों ने 'मिल्की वे' के केंद्र से आ रहे असामान्य संकेतों का लगाया पता

सिडनी विश्वविद्यालय के मुताबिक, खगोलविदों ने 'मिल्की वे' के केंद्र की दिशा की तरफ से आ रहे असामान्य संकेतों का पता लगाया है। ये रेडियो तरंगें वर्तमान में समझे गए परिवर्तनशील रेडियो स्रोत के पैटर्न में फिट नहीं बैठती हैं और यह स्टेलर-ऑब्जेक्ट के नए वर्ग की तरफ इशारा कर रही हैं। बकौल शोधकर्ता, "इन सिग्नल में...बहुत अधिक पोलराइज़ेशन है।"