inshorts

खजाने की तलाश में शख्स ने महाराष्ट्र में की पत्नी की बलि चढ़ाने की कोशिश, 3 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जालना ज़िले में एक शख्स ने 'छिपा हुआ खजाना पाने के लिए' अपनी पत्नी की कथित तौर पर बलि चढ़ाने की कोशिश की जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक महिला तांत्रिक सहित 2 और लोगों की गिरफ्तारी हुई। इन सभी के खिलाफ महाराष्ट्र मानव बलि निवारण और उन्मूलन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।