खट्टर ने किसानों के खिलाफ 'उठा लो डंडे' बयान लिया वापस, कहा- नहीं चाहता कि शांति भंग हो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ 'जैसे को तैसा' और 'उठा लो डंडे' वाला अपना बयान वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था के हालात बिगड़े और शांति भंग हो।" हालांकि, उन्होंने कहा, "मैंने वह बयान वास्तव में आत्मरक्षा के नाते दिया था...उसमें किसी के प्रति दुर्भावना नहीं थी।"