खड़ी चढ़ाई में 140kg वज़नी शख्स को ढोता दिखा केदारनाथ ट्रेक पर खच्चर, लोगों ने जताई नाराज़गी
उत्तराखंड में करीब 18-किलोमीटर लंबे चढ़ाई वाले केदारनाथ मंदिर ट्रेक की यात्रा पर खच्चर पर सवार होकर जाते एक 140-किलोग्राम वज़नी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर तीर्थ यात्रा मार्गों पर जानवरों संग बर्बरता पर लोगों ने चिंता जताई है। एक ऑनलाइन यूज़र ने लिखा, "चल नहीं सकते तो...मत जाओ...जानवर की यातनाएं देखकर...भगवान भी खुश नहीं होंगे।"