नागरकोइल रेलवे यार्ड (तमिलनाडु) पर खड़ी ट्रेन के कोच में 54-वर्षीय महिला का रेप-हत्या करने के आरोप में 31 वर्षीय शख्स गिरफ्तार हुआ है। महिला की पहचान उसके पास से मिली सांप के डिजाइन वाली अंगूठी पर दर्ज हॉलमार्क से हुई जो कि 3 महीने से लापता थी। वहीं, CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।