खत्म होगा 'सरपंच पतियों' का राज, महिलाओं के लिए केंद्र ने शुरू की खास पहल
केंद्र सरकार ने पंचायती राज संस्थानों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता मज़बूत करने और 'सरपंच पति' जैसी प्रथा को खत्म करने के लिए 'सशक्त पंचायत नेत्री अभियान' शुरू किया है। इसके तहत सरकार ने एक महत्वपूर्ण 'प्राइमर' जारी किया है जिसमें महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई है।