inshorts

खतरे में हैं करोड़ों गूगल क्रोम यूज़र्स, सरकार ने जारी की चेतावनी

भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने गूगल क्रोम के डेस्कटॉप वर्ज़न के लिए उच्च गंभीरता वाली सुरक्षा चेतावनी जारी की है। एडवाइज़री में लिखा है कि इस ब्राउज़र में कई सुरक्षा खामियां हैं जिनका फायदा उठाकर रिमोट अटैकर्स सिस्टम हैक कर सकते हैं और सेवाओं में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।