खतरे में हैं लाखों फोन व लैपटॉप, सरकार ने जारी की चेतावनी

भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने आईफोन, आईपैड, मैक, एप्पल वॉच और सफारी समेत कई एप्पल उत्पादों के लिए उच्च गंभीरता वाली सुरक्षा चेतावनी जारी की है। एडवाइज़री में लिखा है कि अटैकर्स सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं, सुरक्षा उपायों को बायपास कर सकते हैं और सर्विस रोक सकते हैं।

Load More