खतरे में हैं लाखों मोबाइल फोन, सरकार ने जारी की चेतावनी

भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने भारत में सभी एप्पल यूज़र्स के लिए मध्यम स्तर की सुरक्षा खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है जिनसे आईफोन-मैकबुक्स प्रभावित हो रहे हैं। अटैकर्स सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर प्रोसेस मेमरी को करप्ट और ऐप्स में गड़बड़ी कर सकते हैं। बकौल सर्ट-इन, यूज़र्स अपने सिस्टम्स को अपडेटेड रखें।