inshorts

खतरनाक साबित हो सकते हैं पब्लिक वॉशरूम के हैंड ड्रायर, जानें कैसे साफ हाथों तक पहुंचते हैं कीटाणु

पब्‍ल‍िक वॉशरूम में लगे हैंड ड्रायर से बैक्टीरिया का खतरा बढ़ सकता है। कनेक्‍ट‍िकट-क्विनिपियाक यून‍िवर्सिटी की र‍िसर्च के मुताबिक, ड्रायर के पास पेट्री डिश रखने पर उसमें 254 बैक्टीरिया की कॉलोन‍ियां बनीं जबक‍ि ड्रायर बंद करने पर बैक्टीरिया ना के बराबर थे। ड्रायर चालू करने पर वह टॉयलेट से निकलने वाले कीटाणुओं को खींचकर साफ हाथों तक पहुंचा देता है।