खतरे में है न्यायपालिका: सीजेआई से पत्र में 600 वकील
हरीश साल्वे समेत 600 वकीलों ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के नाम 'खतरे में न्यायपालिका' शीर्षक वाला पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने न्यायिक फैसलों को प्रभावित करने वाले राजनीतिक व पेशेवर दबाव पर चिंता जताई है। पत्र में लिखा है, "कुछ वकील दिन में राजनेताओं का बचाव करते हैं...रात में मीडिया के ज़रिए जजों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।"