भिवानी (हरियाणा) में शनिवार को एक खनन खदान में लैंड स्लाइड के कारण कम-से-कम एक मज़दूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। बकौल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, "दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं...घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए...स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं।" रिपोर्ट्स के अनुसार, खदान के अंदर कई मज़दूर फंसे हुए हैं।