खर्ग द्वीप पर पहले भी हुआ है कब्ज़ा लेकिन क्यों यह अभिशाप साबित हुआ?
खर्ग द्वीप (ईरान) पर पुर्तगाल-डच-ब्रिटिश साम्राज्य का कब्ज़ा हो चुका है लेकिन कोई इसे अपने पास नहीं रख पाया। ब्रिटिश साम्राज्य के लिए इसका रणनीतिक फायदा, इसे संभालने की लागत से कम था। इसपर कब्ज़ा करने वाली सेना ईरानी तट से 33-किलोमीटर दूर होती है जो उसकी आर्टिलरी-रेंज है। ऐसे में ईरान छोटे हमलों/दबाव से हालात कठिन कर देता है।