खर्च के लिए पैसे न देने पर आग बबूला हुई महिला, यूपी में तोड़ डाले पति की कार के शीशे
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने अपने पति की कार के शीशे को तोड़ दिया जिसका वीडियो सामने आया है। पति की कार रिपेयरिंग के लिए वर्कशॉप पर खड़ी थी जहां पहुंचकर महिला ने तोड़फोड़ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पति ने महिला को जेब खर्च के लिए पैसे नहीं दिए थे जिसको लेकर महिला गुस्सा हो गई थी।