₹1755 के कुकर में दाल-चावल न पकने पर कंज़्यूमर कोर्ट पहुंची महिला, मिला ₹16,755 का हर्जाना

विशाखापत्तनम में कुकर में 3-4 सीटी देने के बावजूद दाल-चावल न पकने पर एक महिला कंज़्यूमर कोर्ट पहुंची जिसके बाद कोर्ट ने स्टोर, डीलर व कंपनी को महिला को ₹16,755 देने का आदेश दिया है। महिला ने ₹1,755 में 4-लीटर का डीप-पैन प्रेशर कुकर खरीदा था जिसमें चावल-दाल नहीं पके और स्टोर व डीलर ने रिप्लेसमेंट देने से इनकार कर दिया था।