खराब क्वॉलिटी का पावर बैंक मोबाइल को ओवरहीट कर सकता है जिससे उसकी परफॉर्मेंस/बैटरी लाइफ पर असर पड़ता है। इससे शॉर्ट-सर्किट का खतरा रहता है और मोबाइल में ब्लास्ट हो सकता है। पावर बैंक खरीदते समय उसके सर्टिफिकेशन, चार्जिंग टेक्नोलॉजी और एम्पीयर काउंट का ध्यान रखना चाहिए। एम्पीयर काउंड डिवाइस से कम होने पर यह डिवाइस को चार्ज नहीं करेगा।