खराब मौसम की वजह से सबसे ज़्यादा नुकसान झेलने वाले देशों में 9वें स्थान पर है भारत
जर्मनवॉच के जलवायु जोखिम सूचकांक 2026 के मुताबिक, 1995-2024 के बीच जलवायु संबंधी आपदाओं से सर्वाधिक प्रभावित देशों में भारत 9वें स्थान पर है। भारत ने लगभग 430 मौसम संबंधी आपदाओं का सामना किया जिससे 80,000 से ज़्यादा मौतें हुईं, 130 करोड़ लोग प्रभावित हुए और लगभग $170 बिलियन का आर्थिक नुकसान हुआ। इस सूची में डोमिनिका टॉप पर है।