खराब लिस्टिंग के बाद दिन के निचले स्तर से 15% उछले लेंसकार्ट के शेयर

लेंसकार्ट के शेयर सोमवार को आईपीओ प्राइस (₹402) से 3% नीचे ₹390 पर लिस्ट हुए। कारोबार के दौरान शेयर ₹355.7 तक फिसला लेकिन दोपहर में रिकवरी दर्ज की गई और यह निचले स्तर से 15% उछलकर ₹413 तक पहुंच गया। वहीं, एक्सपर्ट्स वैल्यूएशन ऊंचा बता रहे हैं और लॉन्ग-टर्म में ₹350 स्टॉप-लॉस के साथ होल्ड की सलाह दे रहे हैं।