खराब हवा की वजह से 8.2 साल घट रही है दिल्ली के लोगों की उम्र: स्टडी
शिकागो यूनिवर्सिटी की वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, खराब हवा के कारण दिल्ली के लोगों की अपेक्षित उम्र 8.2 साल घट रही है। 2023 के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट पेश की गई है। उस समय दिल्ली में पीएम 2.5 की स्तर 88.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी जो WHO के मानकों से कई गुना अधिक है।