मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 की तीव्रता से आया भूकंप, 5 सेकंड तक हिली धरती, दहशत में लोग

खरगोन (एमपी) में शनिवार सुबह 9:15 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। करीब 5 सेकंड तक धरती में कंपन महसूस हुआ, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घबराए लोग घरों से निकलकर खुले मैदानों/सड़कों पर पहुंच गए। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।