खरगे ने कहा- एनईईटी परीक्षा में बैठे छात्रों का भविष्य दांव पर लगा; शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एनईईटी यूजी-2024 परीक्षा को लेकर कहा है, "इसमें बैठे 24 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य मोदी सरकार के कारनामों से दांव पर लगा है।" इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "छात्रों के भविष्य पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है...कांग्रेस अपनी ओछी राजनीति के लिए...देश के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।"