खरगौन के दंगाइयों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, होगी नुकसान की वसूली: एमपी सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि रामनवमी के दिन खरगौन में हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है और चिह्नित किए गए दंगाइयों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "कार्रवाई का मतलब केवल जेल भेजना नहीं है...खरगौन के दंगाइयों को दंडित तो किया ही जाएगा साथ ही नुकसान की वसूली भी उनसे की जाएगी।"