मध्य प्रदेश सरकार ने खरगौन हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए सोमवार को राहत राशि के रूप में ₹1 करोड़ आवंटित किए। दरअसल, खरगौन में रामनवमी जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पों के बाद पथराव के कारण कई लोग घायल हो गए थे। गौरतलब है, अधिकारियों ने खरगौन हिंसा के मामले में करीब 45 घरों व दुकानों पर बुलडोज़र चलाया था।