खराब हैंडराइटिंग को लेकर पुणे में शिक्षिका ने 6 वर्षीय बच्चे को पीटा, केस दर्ज
पुणे (महाराष्ट्र) में केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक स्कूल की शिक्षिका पर 6 वर्षीय छात्र को खराब हैंडराइटिंग को लेकर पीटने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षिका ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को धमकी भी दी थी कि अगर वह घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताएगा तो वह उसे और मारेगी।